जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर (रजनी मानिकपुरी) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ सहित जांजगीर-चांपा जिले में 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किया जा रहा हैं। धान खरीदी केन्द्र जावलपुर में धान विक्रय करने के लिए पहुंचे किसान धान खरीदी केन्द्र में धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही हैं और सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किया जा रहा हैं।
ओमप्रकाश कश्यप धान प्रभारी ने बताया कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शीता से चल रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र पर पेयजल, सेल्फी ज़ोन,बैठक व्यवस्था के साथ ही धान खरीदी केन्द्र में शाखा प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक सहयोग किया जा रहा हैं, जो कि सराहनीय हैं।