जिले के 12 खिलाड़ी मुंबई मे दिखाएंगे अपना जौहर…

जांजगीर चांपा/रिपोर्टर (रजनी मानिकपुरी) बलौदा ब्लाक के जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंबई मे होने वाली राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता (मुंबई ओपन) जोकि  अँधेरी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मुंबई मे  19 जनवरी 2025 को होने जा रही हैं जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन हुवा हैं जिसमे जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा के खिलाडी शामिल होकर अपना हुनर दिखाएंगे.
चयनित हुए 12 खिलाडी  अंकुश नारंग, अद्वितीय तिवारी, राजीव साहू, सुरभि रत्नाकर, रौशनी कश्यप, शशि प्रभा जगत, वीर महंत, मयंक रत्नाकर, ईशान ओगरे, ऋषभ बन्दे, अविनाश जैन, उमंग सिंह, मुंबई के लिए कोच विशाल पाटले, के साथ रवाना होंगे!
इस अवसर मे छत्तीसगढ़ कराते फ़ेडरेशन के स्टेट हेड श्री खेत्रो महानन्द जी जय भारत स्कूल बलोदा के डाइरेक्टर डॉ. गिरिराज गढेवाल जी एवं डॉ. सचिन यादव जी प्रिंसिपल संजय कुमार सारंगी एवं जांजगीर कराते असोसिशन के अध्यक्ष श्री अमितेश राठौर जी ने उन्हें जीत कि बधाई देते हुए खिलाड़ियों कि उज्जवल भविष्य कि कामना कि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *