आगामी नगर पालिका परिषद सक्ती  के उपाध्यक्ष चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी…

सक्ती/संवाददाता(रजनी मानिकपुरी) आगामी नगर पालिका परिषद सक्ती  के उपाध्यक्ष चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ति में नवनिर्वाचित पार्षदों, कोर कमेटी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ विचार-विमर्श किया गया।जिसमें मुख्यरूप से जोगेश लाम्बा (पर्यवेक्षक नगर पालिका सक्ति), भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,  मांगे राम अग्रवाल,  अनुप अग्रवाल, संजय रामचंद्र , प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा संयोजक, ऋषि अग्रवाल,सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद गण व वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
भाजपा के सभी 10 पार्षदों को आने वाले दिनों में  उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार रहने एवं भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रत्याशी को ही समर्थन करने की बात कही गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *