बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने, हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे को एक नया आयाम देते हुए,शांतिपूर्ण ढंग से होली त्यौहार एव जुम्मे की नमाज कराई अदा

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू

बलरामपुर(आफताब आलम)/बलरामपुर कोतवाली का एक ऐसा थानेदार जो हिंदू मुस्लिम एकता को अपने जिला मुख्यालय में नया आयाम देते हुए प्रतिकूलताओं के बाद भी बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल पेश कर रहा है।जी हां हम बात कर रहे है,कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू की,जिन्होंने पुलिस की शपथ लेने के बाद से ही पूर्ण मनोबल, शारीरिक दक्षता, देश भक्ति और जन सेवा से लवरेज इस व्यक्तित्व ने अपराध को रोकने अपनी पूरी ताकत लगा दी जिला मुख्यालय के थाना प्रभारी रहने के दौरान अपनी काबिलियत को इन्होंने प्रमाणित भी कर दिया।

बलरामपुर जिला मुख्यालय का थाना बलरामपुर में गई ग्राम पंचायत एव एक नगर पालिका हैं, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/वैभव बैंकर रमनलाल के कुशल निर्देशन तथा प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिनकी परिकल्पना है कि,प्रदेश समेत उनके विधानसभा क्षेत्र में नशे के कारोबार तथा अपराधियों में मुख्यमंत्री की मंशानुरूप पुलिस की धमक दिखाई दे,इस कड़ी में भापेंद्र साहू की कोशिश निश्चित तौर पर एक बेहतरीन उदाहरण है। इस वर्ष 64 वर्षों बाद संयोग था की होली और जुम्मे की नमाज एक साथ,एक ही दिन हुआ,एडिशनल एसपी के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण बलरामपुर जिले समेत बलरामपुर थाना क्षेत्र में दोनों ही प्रमुख त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 

बता दें कि वर्तमान में बलरामपुर थाने की कमान भापेंद्र साहू को सौंपी गई है,कुछ महीनों में ही अपनी पुलिसिंग से लोगों का विश्वास कायम करते हुए,अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाकर, थाने के निगरानीसुदा बदमाशों और अपराधियों पर नकेल कसने में सफलता पाई है, लोगों का भी कहना है कि लंबे अरसे बाद छुटपुट घटनाओं को छोड़कर क्षेत्र में शांति का माहौल है,

वहीं होली त्यौहार एव जुम्मे की नमाज शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *