छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन आज कुसमी में

छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारीगण

बलरामपुर(आफताब आलम)बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम निर्धारित था,जिसके तहत बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत वन विश्राम गृह में  आज दोपहर 12 बजे आगमन होगा। 

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारि अपने एक दिवसीय दौरा में  जिला बलरामपुर के संगठन पदाधिकारी तथा सदस्यों से भेट मुलाकात कर, जिले के पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित चर्चा  करेंगे साथ ही जिला के पदाधिकारियों की घोषणा भी करेंगे। 

छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत तिवारी के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा,प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद अग्रवाल,प्रदेश सचिव ध्रुव चंद्रा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आफताब आलम मौजूद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *