Gold Rate : सोने के दामों पर बड़ी रिपोर्ट, अगले 12 महीने में भयंकर गिरावट, रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया

Gold Rate :सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। जिसके चलते निवेशक धड़ाधड़ सोना खरीद रहे हैं। परंतु, एक रिपोर्ट ऐसी आई है जिसने सोना खरीदने वालों को चौंका दिया है। अगले 12 महीना में सोने के दामों में बड़ी गिरावट की रिपोर्ट सामने आई है।

आईए जानते हैं 12 महीने बाद सोने के क्या दाम होंगे।

इस साल की शुरुआत से ही सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल महीने में ही 7 से 8% की सोने में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं इस साल में सोने के दाम 30% से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

सोना 100000 के नए कीर्तिमान को छू चुका है। आम आदमी के बजट से सोना लगातार बाहर हो रहा है तो निवेशकों को गजब का रिटर्न दे रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका है। अमेरिका की ओर से टैरिफ नीति लाई गई है, इसके बाद से बाजार में अनिश्चित का माहौल होने पर निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश किया। इससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम लगातार बढ़ते चले गए।

भारत में भी बढ़ रहे दाम

वहीं, दूसरी और फिलहाल भारत में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ रहे हैं, क्योंकि मांगलिक कार्यों के लिए सोने की मांग शुरू हो गई है कुछ महीनो से खरमास लगने के कारण सोने के दामों पर अंकुश लगा हुआ था।

क्योंकि खरमास में मांगलिक कार्य होने के कारण सोने की खरीदारी ज्वेलरी के प्रपज से कम की जा रही थी, लेकिन अब निवेश और ज्वेलरी दोनों के लिए सोने (Gold Rate) की खरीदारी हो रही है।

कम होने लगे सोने के दाम

लगातार बढ़ौतरी के बाद अमेरिकी डॉलर की दरों में उछाल व अमेरिका-चीन ट्रे़ड के बीच सोने की कीमतों में बिकवाली का असर दिख रहा है। एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। अभी मंगलवार को बनाए लाइफटाइम हाई के रिकॉर्ड से सोना 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक नीचे आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने की कीमत कम हुई हैं। सोना (Gold Rate) एक दिन में 100 डॉलर से अधिक गिर गया है। यह सोने में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई हैं। शुक्रवार को यह 3,298.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। जोकि अपने हाई लेवल से 200 डॉलर कम है। वहीं, कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 3,318 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ है।

सोने में आएगी तगड़ी गिरावट

सोने के दामों को लेकर कजाख गोल्ड माइनर सॉलिडकोर रिसोर्सेज पीएलसी के सीईओ का बड़ा दावा सामने आया है। उनका मानना है कि अगले 12 महीने में सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट आएगी। उनका मानना है कि 12 महीनों के भीतर कीमतें 2,500 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगी।

यानी की भारतीय मुद्रा के हिसाब से अप्रैल 2026 में सोने के दाम (Gold Rate) 76 हजार प्रति तोला के आसपास होंगे। हालांकि डॉलर की कीमत बढ़ने पर यह कुछ ज्यादा भी हो सकते हैं।

56 हजार पर आना संभव

वहीं, कजाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड माइनर सॉलिडकोर के नेसिस का भी बयान सामने आया है। कहा जा रहा था कि सोना (Gold Rate) 1,800-1,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर चला जाएगा, जिसका उन्होंने खंडन किया है। उनका मानना है कि इतनी वापसी नहीं होगी। यानी 56 हजार प्रति तोला के आसपास दाम आने संभव नहीं दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *