Gold Rate Down : सोने ने लगाई डुबकी, 2025 के अंत में बस इतने का मिल जाएगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate Down :सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ौतरी के बाद सोना गोते खाने लगा है। सोना गिरकर काफी नीचे आ गया है। सोने के दाम अक्षय तृतीया पर सोने की मांग के दौरान भी कम हुए हैं।

सोने ने डुबकी खाई है। लगातार बढ़ौतरी के बीच सोना गिरना शुरू हो गया है। सोने के दामों में एक सप्ताह से गिरावट आ रही है। ऐसे में सोने के दाम साल के अंत तक किस स्तर पर रह जाएंगे, इसको लेकर भी रिपोर्ट सामने आई हैं।

तेजी से उछल रहे सोने के दामों पर ग्रहण लग गया है। सोने के दाम न केवल रुक गए हैं, बल्कि सोने के दामों में गिरावट भी दर्ज की गई है। सोने के दाम इस साल 30 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद अचानक कम हुए हैं।

ऐसे में निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीर आने लगी हैं, वहीं शादी विवाह के लिए सोना खरीदने वालों की मौज हो गई है। उनको अब सोना कुछ हद तक सस्ता मिल रहा है। वहीं, सोने के लेकर आ रही रिपोर्ट भी लोगों को चौका रही हैं।

सोने के दामों में आई करेक्श

सोने के भावों में लगातार आ रही तेजी के बाद करेक्शन का दौर चल रहा है, फिलहाल सोना बहुत अधिक तो नहीं, लेकिन नीचे जरूर जा रहा है। वहीं, सोने के दाम एक लाख होने के बाद तो काफी गिर गए हैं। सोना नए कीर्तिमान को छुकर वापस आ गया है।

इस दिन एक लाख को कर गया था क्रॉस

सोने के दाम एक लाख के जादुई आंकड़े को छू चुके हैं। सोने के भाव (Gold Rate Down) 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये को छु गए थे। उसके बाद सोना अब तक लाख के नीचे ही डोल रहा है। हालांकि कभी भी एक दो दिन की बढ़ौतरी में सोना फिर से झट से लाख को पार कर सकता है।

क्या चल रहे हैं सोने के दाम

बुधवार को सोना कल की तुलना में सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम 89,700 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 97,900 रुपये के लगभग चल रहा है। यह दाम कल के मुकाबले करीब एक सो के आसपास कम हैं। वहीं, चांदी भी एक लाख के आसपास ही ट्रेड कर रही है। अक्षय तृतीया पर चांदी 500 रुपये घटी है।

कीतने रुपये तक हो सकता है सोना

अमेरिका व चीन के बीच तनाव चल रहा है। ऐसे में टैरिफ वॉर के बीच साल के अंत तक सोने के दामों पर दो संभावनाएं हैं। एक्सपर्ट जॉन मिल्स के अनुसार सोना इस साल के अंत तक 56 हजार रुपये तक गिर सकता है। यह तब हो सकता है जब सारी स्थिति सामान्य हो और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान में कमी आए।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा होने से भारत में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये तोला तक भी जा सकती हैं। यह गोल्डमैन का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *