
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से की जा रही कार्रवाइयों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बलरामपुर ज़िले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

यह विरोध प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है और यह भाजपा के इशारे पर लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुकमा में कांग्रेस कार्यालय को अटैच किया जाना राजनीतिक बदले की भावना का प्रमाण है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया और कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, और इस लड़ाई को जनता के बीच लेकर जाएगी।
पुतला दहन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नन्हेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष (अब्दुल्ला खान) तातापानी मंडल अध्यक्ष (जसीम अंसारी), महराजगंज मंडल अध्यक्ष(समरबहादुर सिंह), संतोष यादव, गोविंदराम, सादिक सिद्दिकी (पलटन) सेवादल से प्रेमसागर सिंह, शौकत अली, महमूद खान, दिनेश, इस्लाम, फिरोज खान, हबीबुल्लाह अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
