आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला का बलरामपुर दौरा – संगठन सशक्तिकरण के साथ जनसमस्याओं पर भी फोकस

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज बलरामपुर का दौरा कर संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को भी नजदीक से समझने की कोशिश की।

संगठन महामंत्री ने जिला अस्पताल बलरामपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा लंबे समय से बंद है। इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए वे अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई।

उन्होंने कहा कि, “जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि सरकार व्यवस्थाएं नहीं सुधारती, तो आम आदमी पार्टी जनआंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।”

प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ना है। इस दौरे के माध्यम से उन्होंने न केवल संगठन को सक्रिय किया, बल्कि आम जनमानस में भी विश्वास पैदा किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, नीलम ठाकुर, सुग्रीव राम, संतोष राम, चंद्रशेखर पोर्ट, तिलकधारी टोप्पो, नानकू यादव, अनिल विश्वकर्मा, आशा यादव, सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *