प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की हमारे ब्यूरो ध्रुव चंद्रा से योजनाओं पर गहन चर्चा

बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की प्रेस वार्ता से निकला विकसित भारत।का विज़न

VB-G RAM G पर मीडिया से सीधा संवाद, रोजगार–आजीविका को बताया सरकार की शीर्ष प्राथमिकता


बिलासपुर (बिलासपुर ब्यूरो ध्रुव चंद्रा)भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से खुलकर संवाद किया। यह प्रेस वार्ता मगरपारा रोड स्थित होटल सिल्वर ओक में संपन्न हुई।
प्रेस वार्ता के दौरान हमारे बिलासपुर ब्यूरो प्रमुख ध्रुव चंद्रा से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G को लेकर गंभीर और तथ्यात्मक चर्चा हुई। इस संवाद में मंत्री साहू ने स्पष्ट किया कि यह मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत संकल्प है।

VB-G RAM G : ग्रामीण भारत के लिए गेम-चेंजर मिशन
प्रेस वार्ता में मंत्री साहू ने बताया कि VB-G RAM G मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं,मजदूरी भुगतान अब साप्ताहिक किया जा रहा है,कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है,ग्रामीण पलायन रोकने और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने पर विशेष जोर है,उन्होंने कहा कि यह मिशन मनरेगा से आगे की सोच है, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

      नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास पर भी फोकस

प्रेस वार्ता के दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकार की नक्सल मुक्ति रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की।

      मीडिया को बताया सरकार का सशक्त माध्यम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु है। ‘वार्तालाप’ जैसे आयोजन पत्रकारों को योजनाओं की बारीकियों को समझने और उन्हें सही रूप में जनता तक पहुँचाने का अवसर देते हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरून चौहान के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *