
नई दिल्ली | छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में औपचारिक भेंट एवं बैठक की।
इस अवसर पर रामविचार नेताम ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह भेंट संगठनात्मक परंपरा के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका, संगठन की निरंतरता और आगामी प्राथमिकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज, किसानों के कल्याण, ग्रामीण विकास एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।
नेताम ने गौधाम योजना के माध्यम से पशुधन संरक्षण एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, साथ ही मत्स्य पालन क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
यह बैठक गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस भेंट ने संगठनात्मक एकता, अनुभव की निरंतरता और केंद्र–राज्य समन्वय के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
