कृषि मंत्री रामविचार नेताम पर टिप्पणी का मामला, यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सिटी कोतवाली बलरामपुर में शिकायत

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सिटी कोतवाली बलरामपुर पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ की गई है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो ने अपने एक वीडियो में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इससे जनप्रतिनिधियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।


शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज में गलत संदेश देता है और कानून व्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *