ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर की पहल: ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान का शंखनाद!

मनरेगा महा संग्राम के तहत बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केरता मंडल में आमसभा..

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर ब्लॉक के केरता मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव ने किया।
इस दौरान मंडल से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर सिंह देव ने कहा कि– मनरेगा महा संग्राम के तहत प्रदेश नेतृत्व से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार गांव-गांव तक जाकर मनरेगा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और मनरेगा कानून बदले जाने का विरोध किया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव जी के गरिमामय उपस्थिति में हुआ जिसमें प्रदेश सचिव रामदेव जगते, संजीत चौबे ,छोटू बंगाली दादा सुनील गुप्ता अरुण , मंडल अध्यक्ष श्री बुद्धदेव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *