आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में युवक की पदयात्रा, सरगुजा संभाग के छह जिलों में पैदल निकला अमानत भगत सिंह.

बलरामपुर/ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा बनाए गए वीडियो के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच बलरामपुर से एक अलग और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक युवक आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में पैदल यात्रा पर निकल पड़ा है।

बलरामपुर जिले का युवक अमानत भगत सिंह सरगुजा संभाग के छह जिलों में पैदल यात्रा कर रहा है। यह यात्रा वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में निकाल रहा है। यात्रा के दौरान युवक आम लोगों से यह अपील कर रहा है कि जब कोई आम नागरिक किसानों या समाज से जुड़े मुद्दों को उठाता है, तो समाज को उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

अमानत भगत सिंह का कहना है कि किसानों की समस्याएं वास्तविक हैं और इन्हें उठाने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार को समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उनकी यह पदयात्रा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसी को लेकर लगभग आठ थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *