बलरामपुर: मदरसा फैज़ुल इस्लाम में गणतंत्र दिवस समारोह, आफताब आलम के मुख्य आतिथ्य में फहराया तिरंगा

बलरामपुर/ बलरामपुर स्थित मदरसा फैज़ुल इस्लाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण अंजुमन कमेटी के सदर आफताब आलम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मौलाना हसीबुल्लाह मिस्बाही एवं मौलाना जुबेर अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि देश की तरक्की आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द से ही संभव है।

इस मौके पर जफर अहमद, इसराफिल खान, शोएब सिद्दीकी, ताज अंसारी तथा नाजीर अंसारी, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर अमन-शांति एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *