मनरेगा बचाओ संग्राम: तातापानी मंडल में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान..

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन बलरामपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तातापानी, लुरघुट्टा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर मनरेगा को कमजोर किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई और इसे बचाने के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान किया गया।

समीर सिंह देव ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है। इसके तहत मिलने वाला रोजगार ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा है। यदि मनरेगा को कमजोर किया गया तो इसका सीधा असर मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा। उन्होंने मजदूरों से अपने रोजगार के अधिकार की लड़ाई स्वयं मजबूती से लड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर मनरेगा बचाने का संकल्प लिया और सरकार से नियमित काम व समय पर मजदूरी भुगतान की मांग की।
इस अवसर पर बलरामपुर ब्लॉक प्रभारी अजय सोनी, मंडल अध्यक्ष जसीम अंसारी, प्रेमसागर सिंह, बुद्धदेव पोया, छोटू बंगाली, राजा चौबे, सुनील गुप्ता, कीर्तन सिंह, राजेश, बिछन, उमेश, अशोक, विनोद, लल्लू, अमरदेव, शिवनारायण, तरुण, बलराम गुप्ता, महेंद्र, सुरेश, कमल, भागीरथी, रफेल, सुल्तान, बाबूलाल, अजय, उमेश, मनोज, अजीत, विजय बाखला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूर और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *