
बलरामपु/(शोएब सिद्दिकी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धान खरीदी की तिथि बढ़ाने एवं पंजीकृत किसानों का धान खरीदे जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा आगामी 30 जनवरी 2026 को बलरामपुर साप्ताहिक बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर को पत्र सौंपकर कार्यक्रम की सूचना दी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान धान बिक्री को लेकर परेशान हैं। तकनीकी खामियों, टोकन लिमिट एवं अन्य विसंगतियों से किसान समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
समीर सिंह देव ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



