सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजेश यादव बने प्रदेश महामंत्री


बलरामपुर/रामानुजगंज(शोएब सिद्दिकी) सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा राजेश यादव को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज हित में उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा को देखते हुए की गई है।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजेश यादव समाज संगठन को मजबूत करने एवं प्रदेश स्तर पर यादव समाज को संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने राजेश यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाते हुए समाज के उत्थान हेतु सतत प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *