
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) अखिल भारतीय खेल संगठन क्रीड़ा भारती जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम पंचायत मितगई स्कूल ग्राउंड पर आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज के पूर्व सभापति एवं सर्व यादव समाज के प्रदेश महामंत्री माननीय राजेश यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कबड्डी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए जिला पंचायत के पूर्व सभापति एवं यादव समाज के प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जिससे मनुष्य का शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है खेल स्वस्थ शरीर के लिए अति आवश्यक है, और कबड्डी भारतीय मूल की लोकप्रिय खेल है । इस प्रतियोगिता के आयोजक क्रीड़ा भारती का मै सराहना करता हूं।

क्रीड़ा भारती के संयोजक अजय यादव ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल- खेल चरित्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प के साथ इस खेल के माध्यम से गांव के मिट्टी से ओलंपिक मेट की ओर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम क्रीड़ा भारती कर रही है,इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीम ने भाग लिया जिसमें 2 टीम बालिका वर्ग ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जी राजेश यादव जी के द्वारा विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

सभी प्रतिभागी टीम को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इस दौरान श्रवण यादव, प्राचार्य अजय गुप्ता, संकुल समन्वयक चन्द्रदीप यादव, रेफरी का भूमिका पीटीआई परमेश्वर पैंकरा, संजीव तिर्की, पूजा गुप्ता, पी के यादव, रेयाजुदीन शेख सहित अन्य जनप्रतिनिधि,शिक्षक, खेल प्रेमियों सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।


