
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मनरेगा कानून को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल करने की मांग की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी कानून को कमजोर कर रही है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा को यथावत रखा जाए, ग्राम सभाओं को पुनः अधिकार दिए जाएं तथा मजदूरी बढ़ाकर न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन की जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं बलरामपुर जिले के प्रभारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, डॉ अजय तिर्की, ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, बलरामपुर से छोटू बंगाली, संजीत कुमार चौबे, जसीम अंसारी, विश्वजीत सिंह देव, मुन्ना गुप्ता, सुनील सिंह, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, मोहम्मद बख्श,अजय सोनी, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, वाड्राफनगर से रामदेव जगते तथा युवा कांग्रेस से जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, इंतखाब अंसारी, जीत गुप्ता, नरेंद्र सिंह, सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं जिले भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



