
बलरामपुर जिला अस्पताल के शौचालयों की हालत शर्मनाक
बाहर से सुंदर दिखने वाला जिला अस्पताल अंदर से गा रहा अपनी बदहाली की गाथा..
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला अस्पताल, जहां लोग इलाज और राहत की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं की बदहाल व्यवस्था मरीजों की परेशानी और बढ़ा रही है। जिला अस्पताल बलरामपुर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है।

जब हम अस्पताल के शौचालयों को देखने तो स्थिति देखकर दंग रह गए। बदबू इतनी तीव्र थी कि वहां एक मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल था। चारों ओर गंदगी, सफाई का अभाव और लापरवाही साफ झलक रही थी।
सोचिए, जिन मरीजों की हालत पहले से खराब है, उन्हें इस तरह की अस्वच्छ व्यवस्था का सामना करना पड़े तो उनकी स्थिति क्या होगी? परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद सुधार नहीं होता।
जिला अस्पताल में स्वच्छता को लेकर यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।

सवाल यह है कि क्या अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेगा?
क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी!
मरीज आखिर अपनी व्यथा किससे कहें?
या फिर स्वच्छता के नाम पर सिर्फ कागजी दावे ही चलते रहेंगे?
