
बलरामपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया के निर्देशानुसार तथा भाजपा ज़िलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा पर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में नन्दकिशोर गुप्ता को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। नन्दकिशोर गुप्ता पूर्व में विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं,एवं युवा मोर्चा मंडल में मंत्री, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताया है।

नन्दकिशोर गुप्ता ने जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मजबूती से करूँगा।”
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया के निर्देशानुसार तथा भाजपा ज़िलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा पर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में नन्दकिशोर गुप्ता जी को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
