
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है।

इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुरके अध्यक्ष समीर सिंह देव ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर नई कमेटियों का गठन किया गया।

इस दौरान ग्राम जाबर, मांगरहरा, नावाडीह, पचावल, आमडंडा, जरहाडीह, झलपी, राधाकृष्णनगर, पुटसुरा और भेदमी में एक पंचायत कमेटी और दो बूथ कमेटियों का गठन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने कहा कि मिशन गाँव चलो अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
