“कांग्रेस का मिशन गाँव चलो अभियान जारी: कई पंचायतों में कमेटियों का गठन”

बलरामपुर/प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे मिशन गाँव चलो अभियान के तहत ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के सभी 9 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। तत्पश्चात जवाहरनगर, जतरो, चित्विश्रमपुर, बरदार, सुर्रा, संतोषीनगर, रामनगर, कृष्णानगर, भैंसा मुंडा, सागरपुर, महाराजगंज, राधाकृष्ण नगर, जमुवताड़, तांगरमहरी, पिपरसोत, सरनाडीह, तुरीडीह, सरस्वतीपुर, चंदौर, बादा धनवार, लुर्गीकला, पथरी, तरक्काखाड़ी, शंकरपुर, सुनहरा, धरतीदामर, महेशपुर एवं डालधोवा में एक पंचायत कमेटी और दो बूथ कमेटियों का गठन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के उपाध्यक्ष छोटू बंगाली (प्रशांत विश्वास), महामंत्री संजीत गुप्ता, लल्लू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *