नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहीद जवानों को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि


बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बलरामपुर द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में शहीद हुए वीर जवानों की प्रतिमा में चांदो चौक बलरामपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित कर दीपदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और कहा कि वीर जवानों के साहस और समर्पण के कारण ही प्रदेश नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *