
बलरामपुर//(शोएब सिद्दिकी)//प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे “गांव चलो” अभियान के तहत बलरामपुर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान में ग्राम तातापानी में बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन जसीम अंसारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संजीत राजा चौबे ने किया। इस दौरान तातापानी मंडल के सभी आठ बूथ पंचायतों की कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रिपूजीत सिंहदेव, प्रशांत विश्वास(छोटू बंगाल), अरुण अग्रवाल, अरविंद दुबे, अजय सोनी, अशोक जायसवाल, मोनिश अब्दुल्लाह, महामंत्री विश्वजीत सिंहदेव, अमित यादव, बुद्धदेव सिंह पोया, कृपाशंकर, रुस्तम अंसारी, राजेश गुप्ता, बिछन राम, कीर्तन सिंह सहित जनपद सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम जनपद सदस्य अमृत खलखो के निवास पर संपन्न हुआ।
