जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक चांदो प्रभारी विश्वजीत सिंहदेव (विक्की बाबा) के नेतृत्व में ‘गांव चलो’ अभियान के तहत बूथ-पंचायत कमेटियों का गठन

बलरामपुर//(शोएब सिद्दिकी))// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन “गांव चलो” अभियान के तहत बलरामपुर जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया।

यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदो के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक चांदो के प्रभारी विश्वजीत सिंहदेव (विक्की बाबा) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना है ताकि जनता की समस्याओं को सीधे पार्टी तक पहुंचाया जा सके।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंहदेव और देवनारायण मरावी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता और जिला प्रवक्ता राजा चौबे ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन वाल्टर ने किया तथा दिनेश कुजूर ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान चांदो ब्लॉक के सभी 27 बूथ और 17 पंचायतों की कमेटियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम में विश्वजीत सिंहदेव, प्रशांत विश्वास, छोटू बंगाली, सुनील गुप्ता, लालसाय मिंज, मयंक यादव, डोमिनिक इक्का, बुद्धदेव सिंह पोया, सुभाष गुप्ता, इमरान अंसारी, संगीत कुजूर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही अब्दुल्ला खान, दिनेश कुजूर, विनोद भगत, विनोद तिर्की, आजम खान, एहसान अंसारी, विनय कच्छप, जुनैद शाहपुर, इस्तेनीस खेस, रॉबर्ट मिंज, चंद्रदेव सिंह, नरेश सिंह, हजारी यादव, धर्मेंद्र खाका, असलम खाका, राम शकल सिंह, सिलास महतो, श्रीमती मिलयानी खेस, श्रीमती अमिता खाका, सिमन राम, शाहिद खान, कुदूस खान और इरशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *