राजीव भवन में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव का जन्मदिन

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका बलरामपुर के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन राजा चौबे, नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर राम, जनपद सदस्य सी.बी. सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अरुण दास, नितेश गुप्ता, मुमताज अंसारी, विकेश गुप्ता, अमरदीप सिंह, वाशिम अंसारी, सुनील तिर्की, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, विच्छन राम, फेंकू पाल एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने समीर सिंह देव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *