विजय कुमार सिंह के निर्देश, डॉ. शशांक गुप्ता के नेतृत्व में रक्तदान महाअभियान — बलरामपुर में जीवन बचाने की बड़ी मुहिम शुरू

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ शशांक गुप्ता

ब्लड स्टोरेज की कमी दूर करने जिला प्रशासन की बड़ी पहल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार सिंह

जन-जन से अपील—एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की रक्षा

(बलरामपुर ब्यूरो रिपोर्ट आफताब आलम)

बलरामपुर/ जिले में रक्त की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार सिंह के निर्देश पर तथा सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरे जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का महाअभियान शुरू किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज यूनिट की कमी को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी मरीज को समय पर रक्त के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े।

 जिलेभर में तय तिथियों पर लगेंगे शिविर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विकासखण्डों में निम्नानुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे:-

 बलरामपुर (जिला चिकित्सालय) – 08 अप्रैल 2026 (बुधवार)

 शंकरगढ़ (सीएचसी) – 15 अप्रैल 2026 (बुधवार)

 वाड्रफनगर (सिविल अस्पताल) – 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)

 कुसमी (सिविल अस्पताल) – 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

 राजपुर (सीएचसी) – 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

 रामानुजगंज (सिविल अस्पताल) – 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से

 डॉ. शशांक गुप्ता की अगुवाई में टीम तैयार

सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सा टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो सकें।

 सीएमएचओ विजय कुमार सिंह के सख्त निर्देश

सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शिविर आयोजन अनिवार्य,व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के निर्देश,अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर,ब्लड बैंक और चिकित्सा टीम की पूर्ण तैयारी

अपील

डाक्टर शशांक गुप्ता का  जनता से भावुक एवं मार्मिक अपील

रक्तदान सबसे बड़ा दान है—आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है। 

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लें और मानवता की मिसाल पेश करें।

बलरामपुर में सेवा की नई मिसाल—विजय कुमार सिंह के निर्देश और डॉ. शशांक गुप्ता के नेतृत्व में जीवन बचाने का अभियान तेज। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *