
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी)/भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा “गाँव चलो अभियान” के तहत ग्राम पंचायत भवानीपुर महकेपी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचकर अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव ने कहा कि “गाँव चलो अभियान” का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ आत्मीयता के साथ जुड़ना और शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला, महामंत्री सतीश भगत, अभिषेक गुप्ता, जनपद सदस्य नमिता बड़ा, विवेक गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, राजकुमार सिंह, लालू यादव, चंदन यादव, युवा मोर्चा के विकास यादव, सोनू गुप्ता, प्रबंधक अरुण यादव, सरपंच आशा तोपों, उपसरपंच अश्विनी यादव, सचिव राजेंद्र जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि “सेवा ही संगठन – यही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।”


