
कुसमी/स्टेट हेड (फिरदोश आलम) आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पंचायत कुसमी लगातार कार्यवाही कर रही है।नगर पंचायत एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने आज तड़के नगर के मुख्य मार्ग में स्थित व्यवसायिक दुकानों/प्रतिष्ठानों पर छापेमार की कार्यवाही की गई,जहां पर उन्हें भारी मात्रा में प्लास्टिक पॉलिथीन बरामद हुआ। टीम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

आज के संयुक्त दल द्वारा की गई कार्यवाही में नगर में स्थित 10 दूकानों में छापेमारी की गई जिसमें बोल बम किराना स्टोर,रहमानी जनरल स्टोर, अली किराना स्टोर,सुनील पूजा भंडार, शांति जनरल स्टोर,विकास किराना स्टोर, श्याम बिहारी किराना स्टोर एवं सुनील किराना स्टोर से प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया जिसकी मात्रा लगभग 14 किलोग्राम था उन सभी प्रतिष्ठानों पर 75 हजार जुर्माना भी लगाया गया।
आज के इस सँयुक्त कार्यवाही में पर्यावरण संरक्षण मंडल से श्री हरीश तिवारी एवं नगर पंचायत कुसमी से उप अभियंता महेंद्र कुमार पैकरा, राजस्व उप निरीक्षक दीपिका सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक लखपति नाग, सफाई दरोगा कामेश्वर प्रसाद तथा निकाय के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।