
गंडई पंडरिया-स्टेट हेड (राशिद जमाल सिद्दिकी) शिक्षा, साहित्य,कला व संस्कृति के क्षेत्र में गंडई अंचल को गौरवान्वित करने वाले नगर के सेवा निवृत्त व्याख्याता, साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ.पीसीलाल यादव को पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान-2023 में दिनांक 10 – 11फरवरी को फ़िरोज़ाबाद आगरा उत्तरप्रदेश में सम्मानित किया गया, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फ़िरोज़ाबाद द्वारा उक्त सम्मान समारोह नगर निगम के पालीवाल सभागार में किया गया, मुख्य अतिथि थे भारतीय ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आर.एन.तिवारी, अध्यक्षता की पद्मश्री प्रो.रवींद्र कुमार,पूर्व कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने तथा विशिष्ट अतिथि थीं प्रो.बीना शर्मा, विभागाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गया प्रसाद शर्मा की स्मृति में 2023 का राष्ट्रीय लोकनिधि अलंकरण इस बार नगर के सुपरिचित साहित्यकार डॉ.पीसीलाल यादव को छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य के संरक्षण व संवर्धन तथा उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक अवदानों के लिए प्रदान किया गया, गरिमापूर्ण इस आयोजन में अतिथियों के कर कमलों से डॉ. यादव को अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न,सम्मान पत्र,श्रीफल व चेक देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ.पीसीलाल यादव शिक्षा,साहित्य,कला व संस्कृति के क्षेत्र में विगत चार दशकों से सतत सक्रिय व सृजनशील हैं, इनकी लगभग तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होकर चर्चित हुई हैं।कई पुस्तकें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी हुईं हैं, छत्तीसगढ़ी कविताएँ, कहानियाँ तथा लेख पाठ्क्रमों में शामिल हैं, छत्तीसगढ़ की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक व निर्देशक हैं, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फ़िरोज़ाबाद के संस्थापक कृष्ण कुमार कनक ने डॉ.पीसीलाल यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश कर उनके सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की मंगल कामना की, कार्यक्रम का संचालन सचिव गौरव जैन गर्वित और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष यशपाल यश ने किया, डॉ.पीसीलाल यादव को राष्ट्रीय लोकनिधि अलंकरण 2023 मिलने पर अंचल के साहित्यकारों व इष्ट-मित्रों ने नगर वासियों ने डॉ.यादव को बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।