भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का जन्मदिवस

कोरबा-कटघोरा/ब्यूरो रिपोर्ट (फिरत दास महंत) छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन का जन्मदिन जिले में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा के कार्यकर्ताओं द्वारा कटघोरा स्थित गोकुलधाम में मंत्री श्री देवांगन का जन्मदिवस मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेट करते हुए स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा केक कटवाकर अपना जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हम सभी मोदी के नारा 400 पार को सफल करना हैं। जिसके लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करते हुए हर बूथ में जाकर जनता से रूबरू होकर देश व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में लोगो को बताना हैं व उन्हे कैसे इससे लाभ मिले यह भी बताना हैं ताकि हम कोरबा लोकसभा से सरोज दीदी को जिताते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए पुनः मोदी को बैठाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम सिंह रंधावा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह सैनी, महामंत्री रूपेश गर्ग व जय गर्ग, अनुराग दुहलानी, विवेक ठाकुर, पीयूष गर्ग, मंदीप जायसवाल, साकेत वर्मा, रितेश अग्रवाल (बांकी), आयुष जायसवाल, तुषार साहू, आदित्य साहू, जिज्ञांशु जायसवाल, सत्यम जायसवाल, अतुल जायसवाल  एवं युवा मोर्चा मंडल कटघोरा के समस्त जेष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्तागण  उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *