कौन होगा रामानुजगंज विधानसभा का विधायक प्रत्याशी,जनता में जानने की उत्सुकता।

वर्तमान विधायक रहे बृहस्पत सिंह दावेदार
अंबिकापुर नगर निगम महापौर डाक्टर अजय तिर्की दावेदार

बलरामपुर/(आफताब आलम की कलम से) छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर रामानुजगंज विधानसभा की जनता लंबे समय से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिस्ट के इंतजार में ब्याकुल है।

जहां एक ओर भाजपा ने अपनी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, वही कांग्रेस से वर्तमान विधायक रहे बृहस्पत सिंह तथा अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉक्टर अजय तिर्की कांग्रेस के दावेदारी कर रहे हैं,परंतु कांग्रेस प्रत्याशी का लिस्ट जारी नहीं होने से,कांग्रेस में ऊहा पोह की स्थिति बनी हुई है।

अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस वर्तमान विधायक रहे बृहस्पत सिंह पर कांग्रेस भरोसा जताती है, या नगर निगम अंबिकापुर के वर्तमान महापौर डॉ अजय तिर्की पर भरोसा जताते हुए रामानुजगंज विधानसभा से विधायक प्रत्याशी की घोषणा करती है यह हम आपको जल्द ही आगे की कड़ी में बताएंगे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232
24 घंटे बुकिंग सेवा उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *