जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने किया मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन

जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कुंदन कुमार



अम्बिकापुर (रिपोर्टर आफताब आलम)/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान गठित होने वाले मतदान दलों का शनिवार को पहले चरण का रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी रूम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों लुंड्रा, अम्बिकापुर एवं सीतापुर तथा भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित कुल 786 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों का ऑनलाइन रेंडमाइजेशन किया गया। गौरतलब है कि एक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी होते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन की मौजूदगी एवं दिशा निर्देश अनुरूप एनआईसी प्रभारी श्री जियाउर रहमान ने निर्वाचन विभाग के पीपीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन संपन्न कराया। रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232
24 घंटे बुकिंग सेवा उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *