बलरामपुर जिला मुख्यालय में साय सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम असफल…

थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया के नेतृत्व में,पुलिस जवानों ने साय सरकार का नही होने दिया पुतला दहन

बलरामपुर/ (आफताब आलम) बलरामपुर जिला मुख्यालय में भी  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर,जिला कांग्रेस कमेटी एव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा  प्रदर्शन कर  साय सरकार का पुतला दहन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,किंतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के आगे पुतला दहन कार्यक्रम असफल हो गया।

जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुराना कलेक्टर चौक पे थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया के नेतृत्व में,सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान तैनात थे,कार्यक्रम स्थल पर अग्नि समन यंत्र लगा कर रखी गई थी, कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल पर पुलिस मुस्तैदी के साथ कांग्रेसियों को घेर रक्खा था,पुतला दहन के लिए बनाए गए पुतला को,पुलिस जवानों ने दहन करने से पहले ही पुतले को कांग्रेसियों से छीन लिया,आखिरकार कांग्रेसी पुतला दहन करने में असफल रहे।

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में,नारेबाजी करते हुए चौक पे प्रदर्श किया और साय सरकार का पुतला दहन की कोशिश भी की,पर पुलिस प्रशासन के मुस्तैदी के आगे पुतला दहन करने में असफल रहे।  

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाई की गई हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज –

आपको बता दें कि दुर्ग के 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुई हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश जाहिर करते हुए। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित था।

इस कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुजित सिंह देव,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अशोक सिंह,मुन्ना गुप्ता बरदर,संजीव गुप्ता,संजीत गुप्ता,युवा नेता शोएब सिद्दीकी,पूर्व पार्षद सलीम खान,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *