पत्रकारिता को नई धार देने की बड़ी जिम्मेदारी-ध्रुव चंद्र बने राष्ट्रीय प्रेस महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष


बिलासपुर/बलरामपुर (शोएब सिद्दिकी) राष्ट्रीय प्रेस महासंघ (National Press Federation) ने पत्रकारिता जगत में एक अहम फैसला लेते हुए ध्रुव चंद्र को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 13 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
शुभम विहार कॉलोनी, लाफ़ा गढ़ गैस गोदाम के पास, बिलासपुर निवासी ध्रुव चंद्र पत्रकारिता जगत में अपनी सक्रियता, स्पष्ट सोच और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में पत्रकार हितों की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
राष्ट्रीय प्रेस महासंघ के मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार निर्मल वेद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि ध्रुव चंद्र तन, मन और कर्म से संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों, संपादकों और मीडिया से जुड़े कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रमाणिकता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ेगा और परम् वैभव भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
     
          पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

ध्रुव चंद्र की नियुक्ति से प्रदेशभर के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है और संगठन को उनके नेतृत्व से नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राष्ट्रीय प्रेस महासंघ परिवार की ओर से ध्रुव चंद्र को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ—छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को मिलेगा सशक्त नेतृत्व!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *