
ब्राइट स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट में घुटकू बना चैंपियन, हजारों दर्शकों ने देखा फाइनल का रोमांच
बिलासपुर/ (ध्रुव चंद्रा ब्यूरो) ब्राइट स्टार क्रिकेट टीम के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय ग्राम पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। लगातार 10 दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में घुटकू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गतौरी जेसीबी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर मैदान आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और हजारों दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य राजेन्द्र साहू (सेंदरी), ग्राम पंचायत सेमरताल के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, नवभारत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घुटकू टीम ने 10 ओवर में 59 रन बनाकर गतौरी टीम को चुनौती दी। रोमांचक मुकाबले में घुटकू ने शानदार टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।
🏆 पुरस्कार वितरण:
🥇 घुटकू टीम – प्रथम स्थान, ₹30,001 नगद एवं ट्रॉफी
🥈 गतौरी जेसीबी टीम – द्वितीय स्थान, ₹15,001 नगद एवं ट्रॉफी
आयोजन समिति द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ब्राइट स्टार क्रिकेट टीम के कप्तान मंथन साहू, उपकप्तान धनंजय साहू सहित पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर टूर्नामेंट में चार चांद लगा दिए।
हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भी इस रोमांचक फाइनल को यादगार बना दिया।
यह टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट का उत्सव बना, बल्कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने का शानदार उदाहरण भी साबित हुआ।

