बलरामपुर जिले में आज उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब NSUI के राष्ट्रीय सचिव व नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह, इंतखाब अंसारी के नेतृत्व में NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के लिए तातापानी रवाना हुए थे। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य रामानुजगंज क्षेत्र की जर्जर सड़कों और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना था।

हालांकि तातापानी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने काफिले को रोक लिया और प्रतीक सिंह सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और ज्ञापन सौंपने से रोका गया, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
