
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष समीर सिंह देव ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

नियुक्ति के बाद समीर सिंह देव ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें बलरामपुर ब्लॉक से समीर सिंह देव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
समीर सिंह देव ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला अध्यक्ष हरिहर यादव सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि समीर सिंह देव वर्तमान में जनपद सदस्य हैं और युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका एवं अलग पहचान रही है। उनके ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को यह उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बलरामपुर ब्लॉक में कांग्रेस पुनः मजबूती के साथ खड़ी होगी।
