
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खड़ियाडामर, मंडल जामुवाटांड़ में “मनरेगा बचाओ संघर्ष” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मनरेगा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने मनरेगा में मजदूरी भुगतान में देरी, काम की कमी, जॉब कार्ड से जुड़ी समस्याएं और पंचायत स्तर पर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से रखा। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भाजपा सरकार इसे कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की मजबूती और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
✦ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

हरिहर प्रसाद यादव – जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर, विनोद बाबा, राजा चौबे, संजीत गुप्ता, दुर्गावती (पूर्व सरपंच), लछमन पाल, विश्वजीत सिंह देव, अरुण दाश, छोटू बंगाली, सुनील गुप्ता, बृजमोहन सिंह, डोमिनिकन एक्का (सरपंच), प्रेमसागर सिंह, रीका सिंह, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, फेंकू पाल, बिछन राम
लल्लू सिंह, भीमसेन खलखो (पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), महेश्वर सिंह, संतन भगत, एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, विशेष उपस्थिति:
अरुण अग्रवाल – वरिष्ठ कांग्रेसी एवं बलरामपुर प्रभारी
विवेक सिंह, जयनलाल बड़ा – मंडल अध्यक्ष
बुद्धदेव पोया – मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा को बचाने के साथ-साथ ग्रामीणों की आवाज़ को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनभागीदारी देखने को मिली।
