अंबिकापुर पहुंचे भूपेश बघेल, बलरामपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंह (राजू) के नेतृत्व में किया स्वागत

अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बलरामपुर जिले से अशोक सिंह (राजू) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे और भूपेश बघेल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से अशोक सिंह राजू, नन्हेंलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, समर बहादुर सिंह, विवेक सिंह, सुरेश सिंह, अविनाश, ब्रिज गुप्ता, रमाकांत जायसवाल, अरुण गुप्ता, कृपा शंकर, हसनात हुसैन, सादिक सिद्दीकी पलटन, डॉ. इमरान, इस्लाम खान, मुदस्सिर इराकी, मनान खान, गौर मंडल, गोविंद राम, सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में भूपेश बघेल के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *