
जैविक खेती और ग्रामीण विकास का दिया संदेश
बलरामपुर–रामानुजगंज/(शोएब सिद्दिकी) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में कृषि विभाग की झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। “जैविक रथ” के माध्यम से जिले में चल रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
झांकी में पारंपरिक ग्रामीण घर, खेती-किसानी की झलक, तथा किसानों की मेहनत को जीवंत रूप में दर्शाया गया, रंग-बिरंगे फूलों, तिरंगे सजावट और सृजनात्मक प्रस्तुति ने झांकी को खास बना दिया।

उप संचालक रामचंद्र भगत ने कहा कि– कृषि विभाग की इस झांकी का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा। झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्राकृतिक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ाई जा सकती है।



