नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव का प्रथम जिला आगमन, सर्व यादव समाज ने किया भव्य स्वागत

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर–रामानुजगंज द्वारा यादव समाज के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव जी का प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि सर्व यादव समाज ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। समाज के हित में हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने बताया कि आगामी 22 फरवरी 2026 को बलरामपुर में सर्व यादव समाज का विराट सम्मेलन आयोजित किया जाना तय है, जिसकी तैयारी को लेकर सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, संभाग प्रभारी एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ. लालचंद यादव, हीरालाल यादव, ललन यादव, जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख अजय यादव, जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, जनपद सदस्य राजकुमार यादव सहित अशर्फी यादव, अनोज यादव, जशवंत यादव, श्रवण यादव, अरुण यादव, विनय यादव, आशा यादव, देवंती यादव, मूलाधर यादव, विकास यादव सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आगामी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *