बलरामपुर: विवादों में जल संसाधन विभाग, मरम्मत के नाम पर लाखो का भुगतान

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर जिले का जल संसाधन विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विभाग पर शासकीय राशि के कथित बंदरबांट का आरोप लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय मरम्मत के नाम पर बिना काम कराए ही लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह भुगतान डीपी कंस्ट्रक्शन, अंबिकापुर और संजय गुप्ता (बी-श्रेणी ठेकेदार) को किया गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि जिस कार्य के नाम पर भुगतान हुआ, उस स्थान पर कोई भी मरम्मत कार्य मौके पर दिखाई नहीं देता।

इस मामले के सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ तो आखिर किस आधार पर भुगतान कर दिया गया।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कराता है या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियो पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *