भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण के साथ हुआ आयोजन

बलरामपुर//(शोएब सिद्दिकी)//बलरामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं।

इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंगसाय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर चलने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को आत्मसात कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ भाजपा लगातार माँ भारती की सेवा में समर्पित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता बंशीधर गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री गुरुदेव सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *